प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल बाद अपनी मां से मिले, साथ खाना खाया

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात अपनी मां हीरा बा से मुलाकात की। वह दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज दिन के अपने सभी कार्यक्रम समाप्त करके अपने छोटे भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचे। उनके भाई का घर गांधीनगर के बाहरी हिस्से में रायसन में वृंदावन सोसायटी में है।

प्रधानमंत्री मोदी की मां अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं।भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मोदी रात करीब नौ बजे घर पहुंचे, मां के साथ खाना खाया और उनका आशीर्वाद लिया।पार्टी ने भोजन करते हुए मां-बेटे की तस्वीर भी साझा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल बाद अपनी मां से मिले, साथ खाना खाया

प्रधानमंत्री जब भी अहमदाबाद आते हैं, अपनी मां से जरूर मिलते हैं

यूपी फतेह के बाद गुजरात दौरे पर गए पीएम मोदी ने दो साल बाद अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी।

लेकिन उसके बाद से पीएम अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए और उनकी अपनी मां से मुलाकात नहीं हो पाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल बाद अपनी मां से मिले, साथ खाना खाया

ऐसे में अब जब वे दो दिन के गुजरात दौरे पर आए, तो उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मिलने का भी वक्त निकाला।

वायरल हो रहीं तस्वीरों में दिख रहा है कि पीएम मोदी ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उसके बाद उनके साथ खाना खाया।

Share This Article