पंजाब में साकार होंगे भगत सिंह के सपने: अरविंद केजरीवाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान सरदार भगत सिंह के सपनों को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि विकास के जिस सपने को भगत सिंह ने देखा था, उसे भगवंत मान मुख्यमंत्री के रूप में पूरा करेंगे।

केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि पंजाब फिर से रंगीला पंजाब बनेगा। सरदार भगत सिंह के सपने साकार होंगे।

उन्होंने कहा कि 16 मार्च को भगवंत मान के साथ पूरा पंजाब शपथ लेगा। इस समारोह में वह भी पंजाब के लोगों के साथ शामिल होंगे ।

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हरा कर बड़ी जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा और उसे जीत मिली। मान 16 मार्च बुधवार को शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Share This Article