सड़क दुर्घटना में लातेहार में मजदूर की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूद घाटी में बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से मजदूर अर्जुन लोहरा (25) की मौत हो गई।

मृतक मजदूर गुमला जिले के सीलगाड़ी गांव का रहने वाला था। वहीं इस घटना में बिहार के फारबिसगंज निवासी मजदूर करुआ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार मजदूर अर्जुन लोहरा आर करुआ कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया ।जिससे दोनों मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत कर दोनों मजदूरों को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

परंतु जांच के बाद चिकित्सकों ने अर्जुन लोहरा को मृत घोषित कर दिया। वही करुआ कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article