झारखंड : बच्चों की लड़ाई में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ताल पंचायत के ग्राम चेटर में बुधवार देर रात बच्चों की लड़ाई में देवर ने भाभी की टांगी से मारकर हत्या कर दी।

बताया गया है कि झाबर भुइयां और लक्षु भुइयां दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई।

बात इतनी बढ़ गई की लक्षु भुइयां ने भाभी झाबर भुइयां की पत्नी कुंती देवी के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बीच बचाव करने पर झाबर भुइयां पर भी टांगी से वार किया। परिजन कुंती को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले गये।

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर एमआर एमसीएच रेफर कर दिया।

एमआर एमसीएच में इलाज के दौरान कुंती की देर रात मौत हो गयी। बीच बचाव में कुंती देवी का पति झाबर भुईयां भी घायल हो गया, जिसका गांव में ही इलाज चल रहा है।

पांकी थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने गुरुवार को बताया कि हत्यारोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर अनुसंधान कर रही है। घटना के बाद आरोपित लक्षु भुइयां गांव से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article