Homeझारखंडझारखंड : मातम में बदली होली की खुशियां, पिता-पुत्र की मौत, घर...

झारखंड : मातम में बदली होली की खुशियां, पिता-पुत्र की मौत, घर में मचा कोहराम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: झारखंड जिले के खलारी प्रखंड के पिपरवार कोयलांचल सीमावर्ती गांव पताल में शनिवार को होली की खुशियां उस वक्त गम में तब्लीद हो गयीं, जब एक वृद्धा को धक्का मारकर घायल करने से अनियंत्रित बोलेरो चालक ने राशन दुकान के बाहर बैठे पिता-पुत्र को रौंदते हुए एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी है, जबकि वृद्धा का रांची में इलाज चल रहा है। उधर, बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया

पिपरवार कोयलांचल का सीमांतवर्ती गांव पताल (केरेडारी थाना, हजारीबाग) में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया, जब एक अनियंत्रित बोलेरो राशन दुकानदार मोहन महतो (30) और उसके पुत्र शनि महतो (09) को कुचलते हुए एक घर में घुस गयी।

बाद में दोनों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया।

वृद्धा का रांची में चल रहा इलाज

बताया जाता है कि हादसे में घायल पिता-पुत्र राशन दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान बोलेरो इन्हें रौंदते हुए घर में घुस गयी। घटना के बाद चालक कमलेश महतो वाहन छोड़कर फरार हो गया।

चालक पताल गांव का ही रहने वाला है। इस बोलेरो ने सबसे पहले एक वृद्धा पनवा देवी को धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे चालक घबराकर नियंत्रण खो दिया था। घायल वृद्धा का भी रांची के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

दुर्घटना में विशेश्वर महतो का खपरैल घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद हेंदेगीर पुलिस पिकेट की टीम पताल गांव पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से बोलेरो को जब्त कर लिया है।

इधर, मृतक मोहन महतो और उसके पुत्र शनि महतो के शवों का रिम्स में पोस्टमार्टम किया गया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...