Latest Newsझारखंडरांची में दवा कारोबारी ने की खुदकुशी, रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में नाम...

रांची में दवा कारोबारी ने की खुदकुशी, रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में नाम आया था सामने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड पुंदाग रोड स्थित मंगलम एन्क्लेव (Mangalam Enclave) के तीसरी मंजिल से एक दवा कारोबारी ने कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार सुबह की है।

घटना के बाद एन्क्लेव के लोग नीचे पहुंचे। मृतक राकेश रंजन (47) खून से लथपथ पड़े थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि कोविड संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में उन पर सीआईडी (CID) जांच चल रही थी।

उनका अरगोड़ा चौक स्थित हेल्थ प्वाइंट नामक दवा का दुकान भी था। कोविड संक्रमण के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की कालाबाजारी मामले को लेकर राकेश रंजन का भी नाम सामने आया था।

रंजन के घर पर भी सीआईडी की टीम ने छापेमारी की थी

मुख्य आरोपी राजीव सिंह के साथ-साथ राकेश रंजन के घर पर भी सीआईडी की टीम ने छापेमारी की थी।

राकेश रंजन रेमडेसिविर केस में आरोपित था। जांच के दायरे में आने के बाद आर्थिक तंगी में राकेश ने अपनी हेल्थ प्वाइंट दुकान भी बेच दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिवार और आसपास के लोगों से खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही हैं।

अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

खबरें और भी हैं...

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...