झारखंड में Coroa Positive के 24 मरीज हुए स्वस्थ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के 148 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना की रफ्तार दिन-ब-दिन कम हो रही है।

राज्य के 21 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे (शनिवार सुबह तक) में कोरोना के 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य के तीन जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 148 मामलों में सबसे अधिक 84 रांची में सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची में तीन, बोकारो में एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में एक मरीज मिला है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 27 हो चुकी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 14 लाख, 17 हजार, 699 सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 148 सक्रिय केस मिले। कोरोना के चार लाख, 29 हजार, 564 मरीज ठीक हुए हैं।

5315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article