Latest NewsUncategorizedMS Dhoni ने CSK की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा संभालेंगे कमान

MS Dhoni ने CSK की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा संभालेंगे कमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को घोषणा की है कि प्रतिष्ठित विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है।

धोनी की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई के नए कप्तान होंगे।

सीएसके ने कहा, एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है।

जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे धोनी अगस्त 2020 में पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे।

उनकी कप्तानी में, चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती, इसके अलावा दो बार चैंपियंस लीग के विजेता रहे हैं।

सीएसके शनिवार को दो बार के आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...