साहेबगंज में सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक नदी में डूबे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहेबगंज: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज ओझा टोली घाट पर गुरुवार को सेल्फी लेने के चक्कर में दो किशोर के गंगा नदी के तेज बहाव में डूब गए हैं।

युवकों की पहचान शिवम कुमार (17) और सत्यम कुमार (16) रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। मौके पर काफी संख्या में आसपास के गांवों के लोग और पुलिस की टीम पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दो किशोर गंगा के गहरे पानी में जाकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों किशोर में से एक शिवम पाकुड़ का रहने वाला था।

दोनों गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे

वह सकरुगढ़ शारदा नगर स्थित अपने मामा कन्हाई पंडित के घर घूमने आया था। वह कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वहीं दूसरा युवक सत्यम शिवम के मामा का बेटा था। दोनों गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे।

घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि गंगा स्नान के बाद दोनों मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पानी में इनका नियंत्रण बिगड़ गया।

घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में छानबीन शुरू की दी गई है।

दोनों किशोर को नदी से बाहर निकालने के लिए सीओ को मौके पर अविलंब गोताखोर भेजने का आग्रह किया गया।

Share This Article