राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त करेगा ‘एंटी स्मॉग गन मशीन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम का ‘एंटी स्मॉग गन मशीन‘ अब रांची को प्रदूषण से मुक्त करायेगा। इस मशीन को चौक-चौराहों पर रखा जाएगा, जो धुंआ व धूल को खींच कर उसे शुद्ध कर वायु में वापस भेजगा।

60 लाख की यह मशीन नगर निगम ने मंगवाया है, जिसे अब विभिन्न जगहों पर ले जाकर पहले ट्रायल किया जाएगा।

यह मशीन एक ट्रक पर माउंटेड एंटी स्मॉग गन है। इस तरह की तीन गाडियां निगम ने खरीदी है। एंटी स्मॉग गन के साथ इस ट्रक में स्प्रिंकलर भी लगा है, जिसका इस्तेमाल स्प्रिंकलिंग, वाशिंग और साथ साथ जरूरत पड़ने पर छोटी जगह पर लगी आग बुझाने के लिए भी किया जा सकता है।

क्या है एंटी स्मॉग गन

एंटी स्मॉग गन का अर्थ है धुएं को खत्म करने वाला यंत्र। यह गन शहर के धूल और धुएं को कम करेगा और वातावरण को साफ रखेगा।

रांची की सड़कों पर वाहनों की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण बढ़ रहे प्रदूषण पर इससे लगाम लग सकेगा। साथ ही हवा में व्याप्त धूल कण भी कम होंगे।

बता दें कि स्मॉग के कारण फेफड़ों से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियां होती हैं। एंटी स्मॉग गन में एंटी फायर फाइटिंग सिस्टम भी है।

यह भीषण आग पर काबू पाने में भी सक्षम है। वाहन पर लगे गन की मदद से पानी का फव्वारा दूर में लगे आग को बुझा सकेगा। 60 लाख की एंटी स्मॉग गन जल्द ही रांची में अपना काम करती नजर आएगी।

इस संबंध में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि का इस्तेमाल प्रदूषण कम करने की दिशा में होना है।

ऐसे में रांची नगर निगम लगभग 100 करोड़ रुपए की योजना पर काम कर रहा है। इसका एक उदाहरण एंटी स्मॉग गन है।

उन्होंने बताया कि यदि यह प्रक्रिया सफल होती है तो निगम ऐसे 10 वाहनों की और खरीदारी करेगा, जो शहर के विभिन्न इलाकों में स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।

Share This Article