Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedUP Board Exam : 12वीं के अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों...

UP Board Exam : 12वीं के अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में परीक्षा हुई कैंसिल

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान बलिया जिले में कक्षा 12 का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया।

यह परीक्षा बुधवार को द्वितीय पाली में अपराह्न दो बजे से होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पेपर लीक हो गया। इसके बाद सरकार ने बलिया और 23 अन्य जिलों में परीक्षा निरस्त कर दिया।

वहीं शेष 51 जिलों में परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और शासन के जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पेपर लीक की जांच के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है।

बलिया में केवल पेपर लीक होने की आशंका है

इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बलिया समेत 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाकी 51 जिलों में आज दोपहर दो बजे से परीक्षा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

जिन जिलों में परीक्षा निरस्त की गई है उनमें- आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली जिले शामिल हैं।

शासन के सूत्रों के मुताबिक इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से जवाब तलब किया गया है।

अपर मुख्य सचिव आराधाना शुक्ला ने मीडिया को बताया कि 24 नहीं बल्कि एक ही जिले में पेपर लीक हुआ है।

बलिया में केवल पेपर लीक होने की आशंका है। इसी सीरीज के पेपर 23 अन्य जिलों में गये थे। इसलिए एहतियातन हमने 23 अन्य जिलों में भी पेपर निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज हो गयी है। पुलिस अपना काम कर रही है। जो भी इसमें लिप्त होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...