Latest Newsझारखंडस्कूल में स्टूडेंट नहीं लिख सके राष्ट्रपति का नाम, मंत्री जगरनाथ महतो...

स्कूल में स्टूडेंट नहीं लिख सके राष्ट्रपति का नाम, मंत्री जगरनाथ महतो ने लगाई फटकार, शिक्षकों ने लिखित में मांगी माफी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने चंद्रपुरा प्रखंड मध्य विद्यालय नर्रा के हेडमास्टर नंदकिशोर साव, शिक्षक नितेश्वर महतो व शिक्षिका फुलपति देवी को जमकर फटकार लगाई।

फटकार सुनने के बाद तीनों ने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए लिखित रूप से माफीनामा शिक्षामंत्री जगरनाथ को सौंपा।

शिक्षाा मंत्री ने कहा कि दोबारा ऐसी गलती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा। आप सभी अपनी कार्यशैली में अभी से सुधार लाएं।

नियमित रूप से स्कूल पहुंचे व बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दें। हेडमास्टर सहित शिक्षक-शिक्षिका ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि आगे से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

आठवीं कक्षा का छात्र राष्ट्रपति का नाम सही से नहीं लिख पाया था

बता दें कि गत मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने चंद्रपुरा प्रखंड के मध्य विद्यालय नर्रा, उच्च विद्यालय घटियारी व मध्य विद्यालय चंद्रपुरा दक्षिण का औचक निरीक्षण किया था।

मध्य विद्यालय नर्रा में आठवीं कक्षा का छात्र राष्ट्रपति का नाम सही से नहीं लिख पाया था। शिक्षक नितेश्वर महतो व फुलपति देवी हाजरी बना घर चले गए थे जिससे नाराज शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के हेडमास्टर व दोनों शिक्षक को रांची तलब किया था।

शिक्षा मंत्री निजी विद्यालयों की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों के पढ़ाई का स्तर लाना चाहतें है जिसको लेकर वह विद्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...