स्थापना दिवस : 6 अप्रैल को खूंटी और तोरपा में शोभायात्रा निकालेगी भाजपा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल को प्रातः नौ बजे खूंटी में विशाल शोभायात्रा पार्टी झण्डे के साथ निकाली जाएगी।

यह शोभायात्रा खूंटी नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल और ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदनमोहन गोप के संयुक्त नेतृत्व में निकाली जायेगी।

शोभायात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुण्डा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

साथ ही तोरपा विधानसभा में मण्डल अध्यक्ष पुरेंदर मांझी के नेतृत्व में तोरपा में भी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि तोरपा विधायक कोचे मुण्डा जी और प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

छह अप्रैल को शोभायात्रा के पूर्व प्रातः काल खूंटी जिले के सभी कार्यकर्ता और दाधिकारी अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे।

इसके पश्चात सभी मण्डलों में कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हो कर पार्टी का झंडा फहराएंगे। शोभा यात्रा के बाद प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुनेंगे। यह जानकारी भाजपा के सह मीडिया प्रभारी महावीर राम ने दी।

Share This Article