लोहरदगा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की यह घटना विगत दो अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र में हुई थी।

जबकि घटना को लेकर विगत आठ अप्रैल 2022 को दोनों आरोपितों के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

महिला थाना पुलिस ने अनुसंधान के उपरांत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दोनों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार

बताया जाता है कि दोनों आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

मामले में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चंदकोपा निवासी योगेंद्र साहू के पुत्र ओमप्रकाश साहू और निंगनी निवासी हरिनाथ साहू के पुत्र पप्पु कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों के विरुद्ध महिला थाना में कांड संख्या 9/22 में भादवि की धारा 376डी और पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Share This Article