कोडरमा पुलिस ने शराब माफिया संजय यादव को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने शराब माफिया संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर और रजौली थाना की पुलिस ने की है।

सूत्रों के अनुसार संजय यादव की गिरफ्तारी झुमरीतिलैया नवादा बस्ती स्थित उसके आवास से हुई है।

कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बताया कि संजय यादव की गिरफ्तारी या किसी दूसरे जिले की पुलिस के कोडरमा आने की सूचना उन्हें नहीं है।

वहीं दूसरी ओर अकबरपुर थाना में संजय यादव से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के अकबरपुर, गोविंदपुर समेत कई थानो में संजय यादव के खिलाफ अवैध शराब की आपूर्ति के मामले दर्ज हैं।

छापामारी कर संजय यादव को गिरफ्तार किया

विभिन्न मामलों में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के क्रम में झुमरी तिलैया निवासी संजय यादव द्वारा शराब भेजे जाने की बात सामने आयी थी।

उक्त मामलों में उसे नामजद अभियुक्त बनाया गया था। बताया जाता है कि अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार और रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने संयुक्त रूप से छापामारी कर संजय यादव को गिरफ्तार किया।

फिलहाल उसे अकबरपुर थाना में रखा गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Share This Article