रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल!15 पुलिस अफसरों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

रांची में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर कई थानों और ट्रैफिक आउटपोस्ट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। रांची एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना, ओपी और ट्रैफिक आउटपोस्ट में तैनात 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक शहर और ग्रामीण इलाकों के कई अहम थानों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से अपराध नियंत्रण पर बेहतर पकड़ बनेगी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और आम लोगों के साथ पुलिस का तालमेल भी मजबूत होगा। तबादले की सूची में राजधानी के कई संवेदनशील और व्यस्त इलाके शामिल हैं। ऐसे में इस फेरबदल को रांची में पुलिसिंग को और ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जल्द से जल्द अनुपालन प्रतिवेदन जमा करने को भी कहा गया है।

ट्रांसफर पुलिस पदाधिकारियों की लिस्ट

सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू- थाना प्रभारी, नरकोपी

सब इंस्पेक्टर मो० कफील अहमद- थाना प्रभारी, बेड़ो

सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पासवान- ओपी प्रभारी, मुरी

सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ठाकुर- थाना प्रभारी, विधानसभा

सब इंस्पेक्टर शिवनारायण तिवारी- थाना प्रभारी, ईटकी

सब इंस्पेक्टर गगन कुमार ठाकुर- थाना प्रभारी, सिकिदिरी

सब इंस्पेक्टर दुलाल कुमार महतो- थाना प्रभारी, तमाड़

सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार- थाना प्रभारी, दशमफॉल

सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार-2- थाना प्रभारी, राहे

सब इंस्पेक्टर राहुल- प्रभारी, मोराबादी टीओपी

सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार- प्रभारी, एदलहातू टीओपी

सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार- प्रभारी, चुटुपालू टीओपी

सब इंस्पेक्टर पूजा विभुति उरांव- प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)

सब इंस्पेक्टर अवध बिहारी कुंवर- यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव

सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार- यातायात थाना प्रभारी, पंडरा

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।