रांची के मेडिका में भर्ती कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे अर्जुन मुंडा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खूंटी से आठ बार सांसद रहे पद्मभूषण कड़िया मुंडा बीमार हैं। कड़िया को सोमवार को रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें निमोनिया की शिकायत है।

हॉस्पिटल में डॉ विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इलाज चल रहा है।

पद्मभूषण कड़िया मुंडा से मिलने हॉस्पिटल के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की है।

अर्जुन मुंडा कुशलक्षेम जानने हॉस्पिटल पहुंचे हैं

उन्होंने कहा कि मेरे अभिभावक खूंटी के पूर्व सांसद एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की अचानक तबीयत खराब हो गई, उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

खूंटी से आठ बार सांसद रहे कड़िया मुंडा: लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे पद्मभूषण कड़िया मुंडा खूंटी सीट से आठ बार सांसद रहे हैं। तीन बार केंद्रीय मंत्री में बने हैं।

इधर, निमाेनिया की शिकायत पर सोमवार को उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पद्मभूषण कड़िया के बीमार होने की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कुशलक्षेम जानने हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

Share This Article