Homeझारखंडखूंटी में जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर

खूंटी में जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान डॉ अंबेदकर को नमन किया। खूंटी, कर्रा, तोरपा, मुरहू सहित अन्य स्थानों पर डॉ अंबेदकर जयंती मनायी गयी।

कांग्रेस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

 

खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।

गुरुवार को कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि जिन परिस्थितियों में बाबा साहेब ने अपना मुकाम पाया, वह अतुलनीय है।

भारतीय संविधान की रचना में उनके अथक परिश्रम को कौन भूल सकता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, प्रोफेशनल खूंटभ्कां लोकसभा अध्यक्ष डॉ अनिल बड़ाईक, आदिवासी अध्यक्ष विल्सन तोपनो, सेवा दल अध्यक्ष नरेश तिर्की, जिला सचिव संयूम अंसारी, बसंत प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को किया नमन

 

तोरपा नगर भवन में भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष करण रजक की अध्यक्षता में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया गया।

मौके पर संतोष जयसवाल, शशांक राय, दीपक तिग्गा, उमेश लाल, नागा ठाकुर, मो महमूद सहित अनय उपस्थित थे। तोरपा प्रखंड के डोड़मा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

कस्तूरबा बालिका स्कूल में डॉ अम्बेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि

 

कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय कर्रा में गुरुवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम शिक्षिकाओर और छात्राओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यर्पण किया गया।

इस अवसर पर वार्डेन सुधन कुमारी ने डॉ भीमराव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं का आह्वान किया कि वे डॉ भीमराव के बताये मार्ग पर चलें। इसी से समाज में समानता आयेगी।

शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने भारत का संविधान लिखा और उन्हीं का लिखे संविधान का पालन आज भारत देश के प्रत्येक नागरिक कर रहाहै। डॉ भीमराव अम्बेडकर दलितों के उत्थान के लिए अपने जीवन में बहुत से कार्य किये।

उन्होंने कहा कि भारतवासी हमेशा उन्हें यादद करेंगे और उनके बताये मार्ग पर चलेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...