कला एवं सांस्कृतिक केंद्र के भवन का शिलान्यास करेंगे अर्जुन मुंडा सरहुल महोत्सव में लेंगे भाग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया जायेगा।

सरहुल महोत्सव में जनजातीय मंमलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, तमाड़ के विकास सिंह मुंडा, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा, खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पाहन और उपाध्यक्ष राखी कश्यप विशिष्ट अतिथि के तौर में समारोह में शामिल होंगे।

सरहुल पूजा के बाद केंद्रीय मंत्री और विधायकगण खूंटी प्रखंड के जदूर अखाड़ा (कदमा गांव) में दोपहर दो बजे कला एवं सांस्कृतिक केंद्र के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

जदूर अखाड़ा में सरहुल संदेश व सरहुल नृत्य का आयोजन किया

 

इस संबंध में खूंटी जिला स्तरीय सामूहिक सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह संचालन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ् मुंडा ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे पाहन द्वारा पूजा अनुष्ठान सम्पन्न कराया जायेगा।

पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रसाद विवरण, दोपहर 1:30 बजे जदूर अखाड़ा में सरहुल संदेश व सरहुल नृत्य का आयोजन किया जायेगा। दोपहर दो बजे से सरहुल की शोभा यात्रा जदूर अखाड़ा से निकलेगी, जो मेन रोड खूंटी होकर डीएवी रोड होते हुए पतरा मैदान पहुंचेगी, जहां महोत्सव का विसर्जन होगा।

Share This Article