पंचायत चुनाव 2022 : रामगढ़ में 32 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के प्रथम चरण में दुलमी, चितरपुर एवं गोला प्रखंड में चुनाव होना है।

इसके लिए नामांकन की आखिरी तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है। इसी क्रम में मंगलवार को अलग-अलग पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।

जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दुलमी प्रखंड से 2 महिलाओं, चितरपुर प्रखंड से 4 महिलाओं एवं 5 अन्य, गोला प्रखंड से 6 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा।

ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए दुलमी प्रखंड से 1 महिला एवं 2 अन्य, चितरपुर प्रखंड से 1 महिला एवं 1 अन्य, गोला प्रखंड से 3 महिलाएं एवं 5 अन्य ने नामांकन पत्र भरा।

पंचायत समिति सदस्य के लिए दुलमी प्रखंड से 2 अन्य ने नामांकन पत्र भरा। वहीं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

452 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मद्देनजर पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए 47, मुखिया पद के लिए 91, वार्ड सदस्य पद के लिए 307 एवं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए 7 कुल 452 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

Share This Article