Latest NewsUncategorizedब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल...

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन (Boris Johnson) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की शुक्रवार को यहां हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई।

दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपूर्ण समझौते हुए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन गुरूवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। उनकी यात्रा की शुरूआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई।

यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भी चर्चा हुई

शु्क्रवार सुबह वह राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जानसन ने शानदार स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, “ मुझे नहीं लगता कि चीजें हमारे बीच (भारत-ब्रिटेन) कभी उतनी मजबूत या अच्छी रही हैं जितनी अभी हैं।’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

चर्चा है कि जानसन और मोदी के बीच रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भी चर्चा हुई ।

spot_img

Latest articles

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

खबरें और भी हैं...