Latest Newsबिहारइफ्तार पार्टी का राजनीति से कोई संबंध नहीं : नीतीश

इफ्तार पार्टी का राजनीति से कोई संबंध नहीं : नीतीश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होकर सबको चौंका दिया था।

इसके बाद राज्य में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इन चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि इफ्तार पार्टी का राजनीतिक से कोई संबंध नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह परंपरा रही है। हमलोग भी इफ्तार पार्टी में सभी दलों के लोगों को बुलाते हैं। इफ्तार का आयोजन किया जाता है तो उसका सम्मान तो करना ही पड़ता है।

 नीतीश भीड़ के कारण पत्रकारों से बात नहीं कर पाए थे

उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी का आयोजन सभी राजनीतिक दलों की तरफ से किया जाता है। सभी राजनीतिक दल के लोग एक दूसरे की इफ्तार पार्टी में जाते हैं। मुझे भी बुलाया गया था, तो जाने का फैसला किया, इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था, जिसमें नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।

नीतीश कुमार अपने आवास से निकलकर पैदल ही राबड़ी आवास पहुंच गए थे। वहां उन्होंने राबड़ी देवी के साथ-साथ मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी की पत्नी राजश्री से भी मुलाकात की थी।

काफी देर तक नीतीश कुमार राबड़ी आवास में रुके थे और इस दौरान तेजस्वी से उनकी बातचीत भी हुई। इस दौरान नीतीश भीड़ के कारण पत्रकारों से बात नहीं कर पाए थे।

नीतीश के राबडी आवास पहुंचने के बाद राज्य की सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...