HomeUncategorizedजालसाज ने गोवा के राज्यपाल के नाम पर पत्रकारों से Google Pay...

जालसाज ने गोवा के राज्यपाल के नाम पर पत्रकारों से Google Pay and Amazon Pay पर पैसे मांगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बाद अब राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई भी ऑनलाइन जालसाज गिरोह के निशाने पर आ गये हैं।

गोवा के राज्यपाल के नाम से एक जालसाज ने राज्य के कई पत्रकारों को शुक्रवार को व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजा और उनसे गूगल पे तथा अमेजन पे के जरिये पैसे भेजने को कहा। गोवा पुलिस की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन मैसेज की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि मैसेज भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

शुक्रवार की शाम गोवा के कई पत्रकारों को राज्यपाल की डीपी वाले नंबर से व्हाट्स ऐप पर हलो का मैसेज आया।

एक स्थानीय अंग्रेजी अखबार के संपादक जोएल अफोंसो ने कहा कि शुरू में डीपी देखकर लगा कि राज्यपाल ही हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से एक आधिकारिक मामले को लेकर हम राजभवन के संपर्क में थे।

अफोंसे ने कहा कि लेकिन जब वह व्यक्ति अमेजन पे से पैसे भेजने के लिये कहने लगा्र तो मुझे लगा कि राज्यपाल इस स्तर तक नहीं गिर सकते हैं। मैंने राजभवन को इस धोखाधड़ी की जानकारी दी।

यूपीआई के जरिये पैसे भेजने के लिये कहा गया था

इसी तरह हिंदुस्तान टाइम्स के लिये लिखने वाले जेरार्ड डीसूजा ने बताया कि व्हाट्स ऐप पर राज्यपाल ने उनसे उनका हालचाल पूछा। तब तक उन्हें सब ठीक लगा क्योंकि राज्यपाल को पत्रकारों से बात करना पसंद है लेकिन जब ठीक से देखा तो पता चला कि उनके नाम का उच्चारण गलत है। उम्मीद है कि पुलिस मामले की तह तक जायेगी।

कुछ इसी तरह की घटना राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ हुई थी, जब उनके फेसबुक अकांउट को क्लोन कर लिया गया था और राज्य के कई लोगों से यूपीआई के जरिये पैसे भेजने के लिये कहा गया था।

इसके बाद नवंबर 2021 में किसी जालसाज ने मुख्यमंत्री के बैंक अकांउट की जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी।

spot_img

Latest articles

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

खबरें और भी हैं...