Latest NewsUncategorizedनये बाजार की ओर रुख करें निर्यातक: उपराष्ट्रपति

नये बाजार की ओर रुख करें निर्यातक: उपराष्ट्रपति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चेन्नई: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को निर्यातकों का आह्वान करते हुये कहा कि वे निर्यात बढ़ाने के लिये नये बाजार की तलाश करें।

चेन्नई में विशेष आर्थिक जोन (सेज) इकाइयों और निर्यात आधारित इकाइयों (ईओयू) को निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करते हुये उपराष्ट्रपति ने निर्यात को बढ़ावा देने तथा रोजगार मुहैया कराने में योगदान करने पर निर्यातकों को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि देश के निर्यात में सेज और ईओयू का योगदान करीब 28 प्रतिशत है।

सेज को मेक इन इंडिया, लोकल फॉर ग्लोबल और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के लिये आदर्श मंच बताते हुये उन्होंने कहा कि निर्यातकों के कठिन परिश्रम से हाल के वर्षों में देश का निर्यात कई गुना बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि गत वित्त वर्ष 2021-22 में वस्तुओं का निर्यात 418 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

इसके साथ ही सेवाओं का निर्यात लगभग 250 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गयी है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में जिला निर्यात केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की थी, जिससे निर्यात में तेजी आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि देश में 775 जिलों में से ज्यादातर जिलों में निर्यात केंद्र बनने की क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि जीआई (भौगोलिक संकेतक) उत्पादों को इन प्रयासों के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि तमिलनाडु का आर्थिक परिदृश्य चेन्नई-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा परियोजना और चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक गलियारा परियोजना से बदल जायेगा और इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...