Latest Newsझारखंडदिल्ली AIIMS से लालू यादव 28 अप्रैल को होंगे डिस्चार्ज

दिल्ली AIIMS से लालू यादव 28 अप्रैल को होंगे डिस्चार्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) विवाद को लेकर राष्ट्रीय जनता दल में छिड़े घमासान के बीच लालू परिवार के लिए अच्छी खबर है।

चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा जमानत दिए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव जल्द पटना आ सकते हैं।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।

अदालत का आदेश मंगलवार की शाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया

एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद लालू यादव अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा की सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर जाएंगे। यहां एक-दो दिन रहने के बाद वो 30 अप्रैल को पटना जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव को चारा घोटाले के आखिरी केस में भी जमानत मिलने के बाद बड़ी राहत मिली है।

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने लालू यादव को 22 अप्रैल को जमानत दे दी थी।

अदालत का आदेश मंगलवार की शाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। जुर्माने की दस लाख की राशि निचली अदालत में जमा करने के बाद बेल बॉन्ड स्वीकार किया जाएगा। बेल बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लालू यादव को न्यायिक हिरासत से छूट मिलेगी।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...