HomeUncategorizedभारत के कई हिस्सों में लू का कहर, पारा 46 डिग्री सेल्सियस...

भारत के कई हिस्सों में लू का कहर, पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भीषण लू के कारण देश का एक बड़ा हिस्सा बेहाल है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद (46.8 डिग्री सेल्सियस) और झांसी (46.2 डिग्री सेल्सियस) जैसे कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (46.4 डिग्री सेल्सियस); राजस्थान में गंगानगर (46.4 डिग्री सेल्सियस); मध्य प्रदेश में नौगोंग (46.2 डिग्री सेल्सियस) और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में अब तक का उच्चतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राष्ट्रीय राजधानी के मौसम संबंधी आधार केंद्र-सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह 12 साल में अप्रैल महीने में किसी एक दिन का सर्वाधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

महीने का अब तक का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है, जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में 72 वर्षों में यह दूसरी बार है जब अप्रैल में इतनी गर्मी पड़ी है और औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रिज में (45.7 डिग्री सेल्सियस), मुंगेशपुर में (45.9 डिग्री सेल्सियस), नजफगढ़ में (45.9 डिग्री सेल्सियस) और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग के कोड का उपयोग करता है – ‘ग्रीन’ (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो’ (देखें और अद्यतन रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें)।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।

इसने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है, जिसके एक मई की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो मई से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दिल्ली में अप्रैल में 10 लू-दिन दर्ज किए गए हैं, जो 2010 में अप्रैल महीने के 11 ऐसे दिनों के बाद सर्वाधिक हैं।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू घोषित की जाती है। यदि तापमान सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक हो तो गंभीर लू घोषित की जाती है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...