झारखंड : सिंदूरदान से पहले वायरल हुआ वीडियो, होटल से ही दूल्हा बिदककर मंडप से हो गया फरार, अब थाने पहुंचा मामला

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के एक होटल में चल रहे शादी समारोह के दौरान एक ऐसा वीडियो वायरल (video viral) हो गया कि इसे देखकर दूल्हा बिदग गया और मंडप से उठकर शादी करने से मना कर दिया। वीडियो में लड़के ने कुछ ऐसा देख लिया कि दुल्हन को छोड़कर ही मंडप से फरार हो गया।

फिर क्या था देखते ही देखते होटल में वधु पक्ष में हड़कंप मच गया। केवल सिंदूरदान की रस्म होनी बाकी थी, इसी बीच दूल्हे के इस रवैये को देखते लड़की वाले शादी की विधि पूरी करने के लिए वर पक्ष के सामने गिड़गाड़ने लगे। वे कन्यादान के बोझ से मुक्ति की दुहाई भी देते रहे, लेकिन वर वक्ष के लोग नहीं माने।

बेंगाबाद के कर्णपुरा के एक होटल में लड़के वालों के रवैये को देखकर आखिर में वधु पक्ष वालों को वह कदम उठाना पड़ा जो कोई भी लड़की वाला नहीं चाहता। जी हां! उन्होंने फौरान बेंगाबाद पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।

सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, बीके मेहरा, सुनील सिंह अन्य जवानों के साथ होटल में पहुंच गए। लड़के वालों से शादी संपन्न कराने का आग्रह किया। लेकिन लड़का था कि मानने को तैयार ही नहीं था।

झारखंड : सिंदूरदान से पहले वायरल हुआ वीडियो, होटल से ही दूल्हा बिदककर मंडप से हो गया फरार, अब थाने पहुंचा मामला

पांच मिनट बचे थे सिंदूर दान के लिए

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की सहमति से होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बैंड-बाजे के साथ कृष्णानगर से बारात लेकर वर पक्ष यहां पहुंचा था। महिलाओं से लेकर पुरुषों व बच्चों ने डांस किया। इसक सभी ने नास्ता, भोजन भी किया।

भोजन के बाद शादी विधि विधान से शुरू हुई और सिंदूर दान में महज 5 मिनट का समय बचा था। इसी बीच वीडियो ने विघ्न डाल दिया।

झारखंड : सिंदूरदान से पहले वायरल हुआ वीडियो, होटल से ही दूल्हा बिदककर मंडप से हो गया फरार, अब थाने पहुंचा मामला

दुल्हन को लिए बिना लौट गई बारात

शादी नहीं हो देखकर पुलिस ने बाराती और शराती पक्ष के मुख्य लोगों को थाना बुलाया। हालांकि इससे पहले बारात दुल्हन को लिए बिना ही लौट गई। थाना में वर पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं था।

कन्या पक्ष शादी करना चाह रहा था। परंतु बात नहीं बनी। इसके बाद कन्या पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ वहीं पर थाने में आवेदन दे दिया और इंसाफ की मांग करने लगा। वर पक्ष गिरिडीह शहर के कृष्णानगर का रहनेवाला है।

झारखंड : सिंदूरदान से पहले वायरल हुआ वीडियो, होटल से ही दूल्हा बिदककर मंडप से हो गया फरार, अब थाने पहुंचा मामला

अब पुलिस जांच में जुटी

दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। उसे मनाने का लोगों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन वह ठस से मस नहीं हुआ।

शादी से इनकार करते हुए मंडप से ही भाग निकला। विवश होकर दुल्हन व उनके पिता ने दूल्हा के विरूद्ध थाना में केस दर्ज के लिए अलग अलग आवेदन दिया है। इधर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि इस सिलसिले में आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article