खूंटी में Ganga Quest 2022 के लिए निबंधन शुरू, DC ने की भाग लेने की अपील

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जल, पर्यावरण, जैव विविधता और नदियों के संरक्षण को लेकर गंगा क्वेस्ट 2022 का शुभारंभ किया गया है।

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए निबंधन प्रक्रिया शुरु कर दी है। जो छात्र-छात्रा, पुरूष, महिला इस क्वेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो वह विभाग के पोर्टल (www.clap4ganga.com) पर खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।

साथ ही ऑनलाइन क्वेस्ट में बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले सकते है। प्रत्येक सप्ताह चुने गये पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं के बीच आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाइनल क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजित होगी।

उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के अधिक से अधिक लोगों से गंगा क्वेस्ट 2022 में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने छात्र–छात्राओं की प्रतियोगिता में सहभागिता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिये हैं।

कैसे करें गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए निबंधन

अपने मोबाईल या लैपटॉप पर www.clap4ganga.com पर खुद को रजिस्टर कर कोई भी छात्र, छात्रा, व्यक्ति इस क्वेस्ट में प्रश्नों का जवाब दे सकता है।

इसके लिए अर्हता है कि उस छात्र या व्यक्ति की उम्र कम से कम 10 वर्ष हो। अगर किसी प्रतिभागी को निबंधन में कोई परेशानी आ रही है, तो वे https://youtu.be/zNLHLRepdYQ पर जाकर निबंधन प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

क्वेस्ट से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन मोबाइल संख्या 7979834608 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में निबंधन शुरू है, जो ऑनलाइन 22 मई तक जारी रहेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून 2022 को लाइव क्विज और गंगा क्वेस्ट 2022 के विजेताओं के नाम घोषित किये जायेंगे।

Share This Article