भाजपा का मिलन समारोह 17 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा की ओर से 17 मई को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इस मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश प्रभारी रहे प्रवीण सिंह भाजपा में शामिल होंगे।

वह बहुत दिनों तक पार्टी से दूर रहे लेकिन वैचारिक रूप से जुड़े रहे

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार को प्रवीण सिंह ने बताया कि भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत हो गई है।

वह बहुत दिनों तक पार्टी से दूर रहे लेकिन वैचारिक रूप से जुड़े रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जदयू को छोड़ने के बाद उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

बिहार विधानसभा में पार्षद रहे प्रवीण सिंह लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे थे।

Share This Article