Homeविदेशश्रीलंका में हालात बेकाबू, सेना ने संभाली कमान, राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का ऐलान

श्रीलंका में हालात बेकाबू, सेना ने संभाली कमान, राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img

कोलंबो: श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। विपक्ष और जनता का विरोध प्रदर्शन अपने चरम पर है। सोमवार को ही राष्ट्रपति गोटाया राजपक्षे के कहने पर प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई।

दंगाइयों ने उनके पुश्तैनी मकान को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी के कई सांसदों का घर जला दिया गया है।राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने हालात से निपटने के लिए सेना को उतारने के साथ ही देशव्यापी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया।

5 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल

इसके बाद सेना और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई लोगों को गोली लगने और मरने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार झड़प में 5 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।हालांकि इस संबंध में सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कुरुनेगला शहर में स्थित महिंद्रा राजपक्षे के पैतृक घर को सोमवार शाम प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इस बीच देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पुलिस ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना को जम्मेदार ठहराया

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा ने देश में आगजनी के लिए श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) को जम्मेदार ठहराया है। रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर लोगों को इकट्ठा किया।

रणतुंगा ने ये भी कहा कि दंगाइयों को श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना ने ही सांसदों के घर के बाहर इकट्ठा किया। उल्लेखनीय है कि दोपहर से लेकर देर शाम तक श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी के कई सांसदों के घर में आग लगाई जा चुकी है।

इस बीच खबर है कि राजपक्षे परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने राजपक्षे परिवार से मुलाकात की है। दरअसल, टेंपल ट्री स्थित पीएम आवास पर देर शाम दंगाइयों ने घुसने की कोशिश की थी। प्रदर्शनकारियों के समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...