Homeविदेशरूसी बमों को खोजने में माहिर है 'बारूद', राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने...

रूसी बमों को खोजने में माहिर है ‘बारूद’, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कुत्ते को दिया राजकीय सम्मान

spot_img

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के सैनिक लगातार रूसी सेना को पीछे धकेलने में लगे हैं। इस युद्ध में वीरता दिखाने वाले सैनिकों को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सम्मानित किया है।

यह कार्यक्रम 8 मई को रखा गया था। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध में अपनी भूमिका निभाने वाले एक छोटे सैनिक को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान यूक्रेन युद्ध में अपनी भूमिका निभाने वाले सबसे छोटे सैनिक को भी सम्मानित किया गया।

यह सैनिक कोई और नहीं बल्कि पेट्रन (Patron) नाम का एक कुत्ता है। यूक्रेनी भाषा में पेट्रन का मतलब बारूद होता है। पेट्रन को रूसी बमों को खोजने के लिए सम्मानित किया गया है जिसके कारण सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों की जान बची है।

पेट्रन  रूसी बमों को खोजने के लिए सम्मानित

यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर चेर्निहाइव में रूसी माइन और बमों को सूंघ कर पेट्रन ने पता लगाया है। पेट्रन देश की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के लिए काम करता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पेट्रन को सम्मानित करते हुए कहा कि इस अब तक 200 से ज्यादा विस्फोटक मिल चुके हैं। बमों को खोजना उसे उसके मालिक सिविल प्रोटेक्शन सर्विस में काम करने वाले माईखाइलो इलिव ने सिखाया था।

वहीं पेट्रन की उपलब्धि को कुछ विशेषज्ञ यूक्रेन की रणनीति मानते हैं। क्योंकि इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए हैं। इन विशेषज्ञों का मानना है कि बम और गोलियों से ही नहीं, युद्ध को सूचनाओं से भी लड़ा जाता है।

कई वीडियो में पेट्रन वर्दी पहने हुए दिखेगा, जिसे दुनिया भर में लाखों लोगों ने देखा है। ऐसा इसलिए ताकि लोगों का ध्यान लगातार युद्ध की ओर रहे। यूक्रेन में लोग पेट्रन को बेहद पसंद कर रहे हैं।

जेलेंस्की ने राजधानी कीव में उसे सम्मानित करते हुए कहा कि ये बच्चों को प्रिय है और वह लगातार उने माइन से बचा कर निकाल रहा है। रूसी माइन के खतरों के बारे में चेर्निहाइव और अन्य क्षेत्रों में अधिकारी लोगों में सूचना बढ़ा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

दिल्ली आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस मुस्तैद, कांके-पिठोरिया में छापेमारी, डिक्की-बैग सब खुले

Raid in Kanke-Pithoria: दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस ने कमर...

प्रेम प्रसंग हत्या केस में आरोपी बुधवा मुंडा बरी, सबूतों की कमी…

love affair murder case: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के 5 साल पुराने...

रांची में दिनदहाड़े लूट! बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

Loot In Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती...

हिमालय की चोटियों पर ‘तूफानी तालमेल’!, भारतीय सेना और वायुसेना ने किया महायुद्धाभ्यास

Indian Army and Air Force conducted military exercise: भारतीय सेना और वायुसेना ने अरुणाचल...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस मुस्तैद, कांके-पिठोरिया में छापेमारी, डिक्की-बैग सब खुले

Raid in Kanke-Pithoria: दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस ने कमर...

प्रेम प्रसंग हत्या केस में आरोपी बुधवा मुंडा बरी, सबूतों की कमी…

love affair murder case: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के 5 साल पुराने...

रांची में दिनदहाड़े लूट! बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

Loot In Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती...