Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत

झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत

spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ी राहत मिली है।

हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क़ कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

इसके साथ अदालत ने निचली अदालत की कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है और याचिककर्ता को नोटिस जारी किया है।

राहुल गांधी को अदालत में हाजिर होने का आदेश कोर्ट ने दिया था

हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को भी जवाब दाखिल करने के निर्देश दिया है। अब राहुल गांधी से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।

राहुल गांधी की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने जस्टिस संजय द्विवेदी के कोर्ट में पक्ष रखा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट ने समन जारी किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है।

राहुल की ओर से दाखिल याचिका में समन के साथ ही मामले को खारिज करने की अपील की गई है।

राहुल गांधी को “सभी मोदी चोर वाले” बयान पर निचली अदालत ने समन जारी किया था। समन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अदालत में हाजिर होने का आदेश कोर्ट ने दिया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...