Homeझारखंडलातेहार में माओवादियों ने आठ वाहनों में लगाई आग, मुंशी को पीटकर...

लातेहार में माओवादियों ने आठ वाहनों में लगाई आग, मुंशी को पीटकर लूट लिया मोबाइल

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकरचा पुलिस पिकेट के पास बने सड़क निर्माण कंपनी (Road Construction Company) के साइडिंग में शनिवार की रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया।

इस दौरान माओवादियों ने साइडिंग के मुंशी की पिटाई करते हुए उसका मोबाइल लूट लिया। वहीं साइडिंग में खड़े आठ वाहनों को जलाकर राख कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बांसकरचा मोड़ से कुड़ो मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

माओवादियों की ओरे से सड़क निर्माण कार्य में लेवी को लेकर पूर्व में भी कई बार धमकी दी जा चुकी थी।

लातेहार में माओवादियों ने आठ वाहनों में लगाई आग, मुंशी को पीटकर लूट लिया मोबाइल

DSP राजेश कुजूर घटनास्थल पर पहुंच कर मुंशी से पूरी जानकारी ली

इसी बीच शनिवार की देर रात लगभग 40 की संख्या में हथियारबंद माओवादी साइडिंग के पास पहुंचे और वहां खड़े जेसीबी मशीन ,पोकलेन, टैंकर, ट्रक समेत आठ वाहनों में आग लगा दी।

घटना के बाद माओवादियों ने एक पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली और कहा कि बिना आदेश काम आरंभ होने पर गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

उल्लेखनीय है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी का साइडिंग पुलिस कैंप से लगभग एक किलोमीटर दूर पर ही स्थित था।

पुलिस कैंप के निकट इस प्रकार की घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और उग्रवादियों के खिलाफ घेराबंदी भी कर दी है। डीएसपी राजेश कुजूर घटनास्थल पर पहुंच कर मुंशी से पूरी जानकारी ली।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...