HomeUncategorizedअरविंद केजरीवाल को जान का खतरा, पंजाब पुलिस से की सुरक्षा बढ़ाने...

अरविंद केजरीवाल को जान का खतरा, पंजाब पुलिस से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली:‘आप पार्टी’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Chief Minister Arvind Kejriwal) को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा है। यह अंदेशा पंजाब पुलिस ने जताया है।

पंजाब पुलिस ने इस आधार पर दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज करते हुए यह कहा है कि उन्हें पहले ही सबसे उच्च स्तर की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें पंजाब पुलिस की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय(Union Home Ministry) को रेफर करता हुआ एक पत्र प्राप्त हुआ था।

इस पत्र में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए खालिस्तानी हमले का खतरा होने के मद्देनजर अतरिक्त सुरक्षा की मांग की गई थी।

केजरीवाल को दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा(Z Plus Security) देना जारी रखेगी

गृह मंत्रालय को उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से पहले ही पूरी जानकारी दी जा चुकी है। जिसमें गृहमंत्रालय ने यह सहमति दी है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा(Z Plus Security) देना जारी रखेगी।

दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि अगर पंजाब पुलिस के पास खालिस्तानी हमले से संबंधित खूफिया इनपुट हैं तो वह हमसे और केंद्रीय एजेंसीज से शेयर करें। ताकि इस मामले पर एक्शन लेने में मदद मिले।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की उच्च श्रेणी की सिक्योरिटी है जिसमें उनके पास पर्याप्त जवानों का सुरक्षा घेरा है।

हर VIP की सुरक्षा खतरे का नियमित तौर पर आंकलन चलता रहता है। अगर इस आंकलन में कोई जरूरत महसूस दिखाई देगी तो उनकी सिक्योरिटी को और भी बढ़ा दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...