राजेश ठाकुर ने कहा- राज्यसभा में इस बार स्वाभाविक रूप से दावा कांग्रेस पार्टी का

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि वर्ष 2020 के राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने गुरुजी शिबू सोरेन को राज्यसभा भेजा था। इस बार के चुनाव में यह दावा स्वाभाविक रूप से कांग्रेस पार्टी का बनता है।

राजेश ठाकुर बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी के आलाकमान को लेना है।

इसके खिलाफ कांग्रेस अब बड़ा आंदोलन छेड़ेगी

कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय जल्द ही सहयोगी दलों के साथ बैठकर इस बारे में बात करेंगे। राजेश ठाकुर ने कहा कि बुधवार को अविनाश पांडेय आने वाले हैं।

राजेश ठाकुर ने बढ़ती महंगाई पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी का मानना है कि पूरे देश में इन दिनों महंगाई, बेरोजगारी और नफरत वाली राजनीति फैलाना भाजपा का मुख्य एजेंडा है।

इसके खिलाफ कांग्रेस अब बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में यह फैसला हुआ है। फैसले के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एक तय रूपरेखा के तहत ही आंदोलन शुरू करे।

Share This Article