Homeझारखंडधनबाद काली मंदिर में अपराध की योजना बनाते हथियार से लैस छह...

धनबाद काली मंदिर में अपराध की योजना बनाते हथियार से लैस छह अपराधी गिरफ्तार

spot_img

धनबाद: धनबाद पुलिस (Dhanbad Police) ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चार अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, दो मोबाइल फोन, दो बाइक, 1850 रुपये नकदी, पीड़ित का आधार कार्ड और अपराध के दौरान पहना गया कपड़ा बरामद किया है।

धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी काली मंदिर प्रांगण में हथियार से लैस छह बदमाश अपराध की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार बदमाशों को धर दबोचा। दो बदमाश भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि पकडे गए बदमाशों में राजा अंसारी उर्फ़ साजिद उर्फ़ पिंटू, हेमंत केवट, मो. फिरोज अंसारी, असलम हुसैन अंसारी शामिल हैं।

लूट जैसे मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है

इनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। यह तोपचांची थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों ने हाल में भागाबांध में महिला से 49 हजार रुपये की छिनैती, बरवड्डा में बाजार समिति से 70 हजार रुपये की छिनैती, झरिया में भगतडीह मोड़ से दो लाख की छिनैती, तोपचांची पेट्रोल पंप कर्मी से लूट जैसे मामलों में संलिप्तता स्वीकार की है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...