हजारीबाग में मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग:  जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मुखिया प्रत्याशी (Candidate) को अपराधियों ने गोली मार दी है। प्रत्याशी का इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि कुसुम्भा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार महतो पर अपराधियों ने फायरिंग की है।

अपराधियों ने बुधवार की रात घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मुखिया प्रत्याशी बिष्णुगढ़ से नावाटांड़ स्थित घर जा रहे थे।

रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुन मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

मामले की सूचना बिष्णुगढ़ थाना पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सुनील कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि उस दिन पहले सुनील महतो से रंगदारी मांगी गई थी। मामले को लेकर सुनील कुमार ने सनहा दर्ज करवाया था रंगदारी नहीं देने के कारण गोली मार देने की आशंका जताई जा रही है।

एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article