Homeझारखंडरांची हिनू के रहने वाले व्यवसायी लापता, पुलिस को मिली मोबाइल की...

रांची हिनू के रहने वाले व्यवसायी लापता, पुलिस को मिली मोबाइल की लास्ट लोकेशन

spot_img

रांची: राजधानी रांची के हिनू (Hinoo) के साकेत नगर में रहने वाले एक व्यवसायी लापता हो गए है। स्टेशनरी का दुकान चलाने वाले व्यवसायी का कहीं पता नही चल रहा है।

बताया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस नहीं लौटे। लापता व्यवसायी का नाम रंजय कुमार उर्फ छोटू है।

डोरंडा पुलिस ने रंजय के मोबाइल का लोकेशन निकाला

काफी देर तक जब रंजय से उनका संपर्क नहीं हुआ तब आसपास में परिवार के सदस्यों ने उनकी खोजबीन की। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद वह सीधी डोरंडा थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डोरंडा पुलिस ने रंजय के मोबाइल का लोकेशन निकाला।

पुलिस की जांच में पता चला कि रंजय का मोबाइल चुटिया इलाके में स्वीच आफ हुआ है। पुलिस को अब तक रंजय की बाइक भी बरामद नहीं हुई है।

पत्नी ने बताया कि रंजय कुछ दिनों से परेशान भी थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस मामले में पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

डोरंडा थाने में दर्ज करायी गई रिपोर्ट

घटना को लेकर व्यवसायी की पत्नी ममता कुमारी ने डोरंडा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। ममता ने पुलिस को बताया कि उनके पति की साकेत नगर में स्टेशनरी की दुकान है।

उनका पुत्र दक्ष कुमार को जेवीएम स्कूल में पढ़ता है। गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे रंजय पुत्र दक्ष को बाइक (JH01DQ 0403) से स्कूल लेकर गए थे।

इसके बाद वह न तो घर पहुंचे और न ही अपने दुकान गए। उनके मोबाइल पर भी संपर्क किया गया। लेकिन मोबाइल बंद था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...