सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में विजेता को रांची DTO ने किया सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता (Road Safety Competition) में द्वितीय विजेता अंशु कुमार को ज़िला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने शुक्रवार को सम्मानित किया।

अंशु को 15 सौ रुपए का चेक और प्रमाण पत्र दिया गया। अंशु संत जेवियर स्कूल डोरंडा का 9वीं कक्षा का छात्र है।

यह प्रतियोगिता का आयोजन राज्य सरकार परिवहन विभाग की ओर से करवाया गया था। इसमें प्रथम विजेता पूर्वी सिंहभूम की प्रियंका झा, द्वितीय विजेता रांची के अंशु कुमार और तृतीय विजेता रामगढ़ की प्रीति कुमारी बनी।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है

रांची जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी मिली की यह प्रतियोगिता लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग राज्य सरकार द्वारा पोस्टर मेकिंग ऑनलाइन कंपटीशन की गई थी।

अंशु कुमार को सम्मानित करने के दौरान रोड सेफ्टी इंजीनियर गौरव कुमार और टेक्नीशियन अभय कुमार भी उपस्थित थे।

डीटीओ ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। एक छोटी सी प्रयास से लोगों की जान बच सकती है। बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वह समाज में जागरूकता फैला सके।

Share This Article