Latest Newsझारखंडपूजा सिंघल मामला : प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ED की छापेमारी...

पूजा सिंघल मामला : प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

इसी क्रम में ईडी नेताओं और अफसरों के करीबी रहे कारोबारी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी जारी है।

ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी ने प्रेम प्रकाश से बुधवार रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की । प्रेम प्रकाश के ठिकानों से ईडी को करोड़ों रुपए के निवेश के दस्तावेज मिले हैं।

ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान एक कंबोडियाई कछुआ प्रेम प्रकाश के घर से बरामद किया है।

करीबी बिल्डर के यहां आयकर की छापेमारी

प्रेम प्रकाश मामले को लेकर ईडी के बाद आयकर विभाग की टीम भी अलर्ट मोड में है, एक तरफ जहां बुधवार देर रात तक ईडी प्रेम प्रकाश के घर पर मिले कागजातों को खंगाल रही थी।

वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग की टीम रांची के लालपुर क्षेत्र में होटल लैंडमार्क समीप राज गर्ल्स हॉस्टल के पास बिल्डर मनोज सिंह पर दबिश दे रही थी।

बताया जा रहा है कि बिल्डर मनोज सिंह प्रेम प्रकाश के करीबी हैं। पूरा मामला मनी लाउंड्रिंग में चल रहे ईडी की कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।

ईडी की टीम आयकर के अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले में तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है।

बिल्डर मनोज सिंह निशित केसरी का भी करीबी बताया जा रहा है। गुरुवार को सुबह भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...