HomeUncategorizedसेक्स वर्कर्स के काम को सुप्रीम कोर्ट ने माना पेशा, कहा- 'पुलिस...

सेक्स वर्कर्स के काम को सुप्रीम कोर्ट ने माना पेशा, कहा- ‘पुलिस इन्हें परेशान न करे’

spot_img

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) के काम को पेशा मानते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करें।

जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा है कि सहमति से सेक्स के मामले में कोई कार्रवाई न करें।

गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सेक्स वर्कर को भी कानून के तहत गरिमा और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है।

जब यह साबित हो जाए कि सेक्स वर्कर वयस्क है और वो अपनी मर्जी से सेक्स कर रहा है तो पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

सेक्स वर्कर की पहचान उजागर न हो चाहे कोई पीड़ित हो या आरोपित

देश के हर नागरिक को धारा 21 के तहत सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है। ऐसे में जब पुलिस छापेमारी करे तो सेक्स वर्कर को परेशान न करे।

कोर्ट ने कहा कि वेश्यालय चलाना गैरकानूनी है लेकिन अपनी मर्जी से सेक्स करना गैरकानूनी नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि किसी भी बच्चे को उसकी मां से इसलिए अलग नहीं किया जा सकता है। वेश्यालयों में अगर कोई नाबालिग बच्चा पाया जाता है या सेक्स वर्कर्स के साथ रहते हुए पाया जाता है तो यह नहीं माना जाना चाहिए कि वह तस्करी करने के लिए लाया गया है।

कोर्ट ने कहा कि अगर किसी सेक्स वर्कर के साथ यौन हिंसा की गई है तो उसे तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए और उसे वो सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए, जो यौन प्रताड़ना की पीड़िता को मिलती हैं।

कोर्ट ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश दिया कि वह पत्रकारों से अपील करें कि जब पुलिस छापेमारी करे या कोई अभियान चलाए तो सेक्स वर्कर की पहचान उजागर न हो चाहे कोई पीड़ित हो या आरोपित।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...