Homeझारखंडपंचायत चुनाव : रांची DC ने मतदान की ली जानकारी

पंचायत चुनाव : रांची DC ने मतदान की ली जानकारी

spot_img

रांची:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Three Tier Panchayat Elections) के तहत रांची जिले में चौथे चरण का मतदान सभी पांच प्रखंडों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। जिले के पांच प्रखंड रातू, खलारी, मांडर, चान्हो और बुढ़मू में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है।

मतदान की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से सक्रिय है। संपूर्ण क्षेत्र की चुनाव से संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष द्वारा एकत्रित की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह Deputy Commissioner Chhavi Ranjan ने नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।

पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली

इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अपर समाहर्ता राजेश बरवार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, कार्यपालक दंडाधिकारी सह राजस्व प्रभारी ब्रजलता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मतदान से संबंधित हर पल का अपडेट लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जिस गंभीरता के साथ पिछले तीन चरणों में अपने कार्य का निष्पादन किया है उसी तन्मयता के साथ इस चरण में भी काम करें।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...