Latest Newsझारखंडझारखंड में मौसम ने ली करवट, दो दिन तक आंधी के साथ...

झारखंड में मौसम ने ली करवट, दो दिन तक आंधी के साथ होगा वज्रपात

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में मौसम (Season) कब करवट ले लेगा इसका आम आदमी को पता ही नहीं चलता, लेकिन वैज्ञानिक समय रहते इसका पता लगाकर लोगों को अलर्ट कर दे रहे हैं।

अब मौसम विज्ञान केंद्र से ही खबर आ रही है कि झारखंड के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम ठीक नहीं रहने वाला है। मौसम केंद्र की ओर से यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

खबर है कि राज्य में 28 और 29 मई को आंधी चल सकती है। इस दौरान बारिश का भी पूर्वानुमान है। कई स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में एक बार फिर निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे संताल परगना, रांची सहित पश्चिम बंगाल से सटे इलाके में बारिश हो सकती है।

10 जून तक झारखंड में मानसून की एंट्री की संभावना

झारखंड में 10 जून तक मानसून आने की उम्मीद है। 17 मई से अंडमान में मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मॉनसून आ सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य होगी। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह से राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

लगभग हर दिन राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। कहीं-कहीं ठनका भी गिरा। इन तमाम वजहों से आमजन को भयंकर गर्मी से राहत मिली है।

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में सबसे अधिक 21.0 मिमी बारिश

30 और 31 मई को पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

इधर, पश्चिमी विक्षोभ एवं टर्फ लाइन के प्रभाव से शुक्रवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में सबसे अधिक 21.0 मिमी बारिश साहबगंज में रिकॉर्ड हुई।

मौसम में बदलाव के कारण राज्य के सभी प्रमुख शहरों के तापमान में भी बदलाव रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से अभी राहत मिली है।

spot_img

Latest articles

मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

रांची : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार...

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में...

झारखंड हाईकोर्ट ने मधुकम में दखल-दिहानी की कार्रवाई पर लगायी रोक

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड स्थित मधुकम...

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

रांची : भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जायेगा।...

खबरें और भी हैं...

मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

रांची : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार...

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में...

झारखंड हाईकोर्ट ने मधुकम में दखल-दिहानी की कार्रवाई पर लगायी रोक

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड स्थित मधुकम...