Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 जून को रखेंगे अपना पक्ष

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 जून को रखेंगे अपना पक्ष

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट से जुड़े मामले में 14 जून को अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

निर्वाचन आयोग (भारत) ने मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा को भी इसी दिन अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पूर्व निर्धारित 31 मई की तारीख को उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। साथ ही अगले कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी।

इसके बाद ने 14 जून की तिथि निर्धारित की है। आयोग द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री और भाजपा को सूचित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन पर रांची के अनगड़ा में पत्थर खदान लीज अपने नाम पर लेने का आरोप लगाते हुए ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगाया था। राज्यपाल से इसकी लिखित शिकायत की थी।

क्या है मामला

अनगड़ा (रांची) में पत्थर खदान लीज लेने को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से शिकायत की थी।

इसी आधार पर चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा था। उन्हें 10 मई तक जवाब देना था लेकिन मुख्यमंत्री ने मां की तबीयत का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद उन्हें 20 मई तक जवाब देने का समय मिला था।

20 मई को मुख्यमंत्री की तरफ से जवाब भी दे दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास कोई माइनिंग लीज नहीं है।

इसके बाद आयोग की ओर से 31 मई को आयोग में पेश होने का आदेश दिया गया था। इस पर फिर हेमंत सोरेन ने आयोग से अपील करते हुए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद चुनाव आयोग ने 14 जून तक का अतिरिक्त समय तय किया है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...