Latest Newsबिहारपटना में मौसम ने ली करवट, बारिश से लोगों को मिली राहत

पटना में मौसम ने ली करवट, बारिश से लोगों को मिली राहत

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में रविवार को मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश (Drizzle Rain) शुरू हो गयी।

पटना में आज सुबह पांच बजे से ही मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बादल छा गए और थोड़ी देर बाद ही हल्की बूंदा-बांदी भी हुई।

पटना के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है। घने बादलों के बीच ठंडी हवाओं के कारण तापमान (Temperature) में अच्छी-खासी गिरावट आई है। दिन चढ़ते हल्की धूप खिली लेकिन मौसम ठंडा है।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

अभी हो रही बारिश मानसून पूर्व होने वाली बारिश है

मौसम बदलने से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इससे भीषण गर्मी झेल रहे उत्तरी बिहार के लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून (Monsoon) 12 जून तक प्रवेश कर सकता है। इसके बाद बारिश का सिलसिला तेज होगा।

फिलहाल, राज्य में मौसम बदलता रहेगा। सोमवार तक बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलते रहने की उम्मीद है। अभी हो रही बारिश मानसून पूर्व होने वाली बारिश है।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...