बीजेपी का गढ़ ढहा! बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, नीरज कुमार को 18,953 वोटों से हराया

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, राजनीति में नया संदेश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 वोटों के अंतर से हराया। 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद 3 अगस्त को पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरुआती राउंड से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए रहे और आखिर तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत हासिल कर ली। इस चुनाव में बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं।

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। ऐसे में इस सीट पर प्रशांत किशोर की जीत को जन सुराज पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। यह नतीजा बिहार की राजनीति में जन सुराज की बढ़ती मौजूदगी का भी महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।