HomeUncategorizedराज्यसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के 3 उम्मीदवारों...

राज्यसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

spot_img

मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन उम्मीदवारों ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानभवन में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है।

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल उपस्थित थे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के तीनों उम्मीवार विजयी होंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा के तीन राज्यसभा सदस्य थे। आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे तथा पूर्व सांसद धनंजय महाडीक ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है।

भाजपा किसी भी कीमत पर राज्यसभा चुनाव में विधायकों की तोड़फोड़ नहीं चाहती थी लेकिन शिवसेना ने दो उम्मीदवारों का नामांकन भरवाया है। विधायकों की तोड़फोड़ रोकने के लिए शिवसेना को एक नामांकन वापस लेना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र उनकी कर्मभूमि और जन्मभूमि हैं। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए बतौर मुख्यमंत्री बहुत ही उम्दा काम किया था लेकिन शिवसेना की ओर से विश्वासघात किया गया।

इसी तरह का विश्वासघात शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव में दो नामांकन दाखिल कर किया है। इस चुनाव में शिवसेना को करारा जवाब दिया जाएगा।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि भाजपा पहले से ही तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली थी। संभाजी राजे के कंधे पर भाजपा खेल खेलना चाहती थी लेकिन जब संभाजी राजे ने चुनाव न लड़ऩे की घोषणा की तो भाजपा ने अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतार दिया।

वर्तमान में महाविकास अघाड़ी सरकार के पास 169 विधायक हैं

संजय राऊत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के पास संख्या बल के हिसाब से चार उम्मीदवार आसानी से जीत सकते हैं।

इसलिए भाजपा को अपने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन वापस लेना चाहिए। इस चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी के नेता तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सजग हैं।

महाविकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी पक्ष राकांपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को तथा कांग्रेस पार्टी ने इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।

इमरान प्रतापगढ़ी को बाहरी उम्मीदवार माना जा रहा है, जिससे महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी में नाराजगी फैली हुई है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 42 विधायकों के वोट की जरूरत है।

उधर, भाजपा के पास खुद भाजपा के 106 विधायक, आरएसपी 1, जनसुराज्य 1 और निर्दलीय 5 विधायक इस तरह कुल 113 विधायकों का संख्या बल है।

इस तरह भाजपा को अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए सिर्फ 13 विधायकों के वोट की जरूरत है। इसी तरह वर्तमान में महाविकास अघाड़ी सरकार के पास 169 विधायक हैं।

इनमें शिवसेना के पास 55, राकांपा के पास 54, कांग्रेस के पास 44, अन्य दलों के 8 और निर्दलीय 8 विधायक शामिल हैं ।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...