खूंटी में युवक की तालाब में डूबने से मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: स्थानीय महादेव टोली निवासी स्व पंचू नायक के पुत्र रवींद्र नायक (20) की मंगलवार को तालाब में डूबने से मौत (Death) हो गयी।

उसकी मां देवकी देवी व तीन बहनों में दो बहन पंजाब में रहती हैं। एक बहन कबाड़ चुनकर अपना घर चलाती है। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

रवींद्र नायक मोटिया मजदूर (Labour) का काम करता था। उसकी मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रवींद्र नायक (Ravindra Nayak) को मिर्गी का दौरा पड़ता था। जिस समय रवींद्र तालाब गया था, उसी दौरान उसे दौरा पड़ा और पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article