Latest Newsझारखंडसिर्फ झामुमो के संख्याबल के आधार पर नहीं चल सकती झारखंड सरकार:...

सिर्फ झामुमो के संख्याबल के आधार पर नहीं चल सकती झारखंड सरकार: अविनाश पांडेय

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो (JMM) की ओर से प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) ने सोमवार को रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में गठबंधन की जो सरकार है, वह सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों के संख्याबल के आधार पर नहीं चल सकती।

अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के पास 17 विधायक हैं। यह संख्याबल भी पर्याप्त नहीं है, लेकिन गठबंधन सरकार की गाड़ी तभी अच्छे तरीके से चल सकती है कि जब इसमें शामिल सभी पार्टियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलें।

उन्होंने अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया

झारखंड में राज्यसभा की उम्मीदवारी के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कांग्रेस नेताओं से बात हुई थी।

उन्होंने कहा था कि वह अपनी पार्टी में बात करने के बाद स्थिति स्पष्ट करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

इसमें कांग्रेस (Congress) की सहमति नहीं है। यह जरूर है कि राज्यसभा चुनाव के लिए उनके पास अपना संख्याबल है और उन्होंने अपने स्तर पर यह निर्णय लिया है।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पार्टी के विधायकों और नेताओं से बात कर रहे हैं। इसके बाद हेमंत सोरेन के सामने भी हम अपनी बात रखेंगे और आगे का रास्ता इसी आधार पर तय करेंगे।

spot_img

Latest articles

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026...

गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई शिखर सम्मेलन प्रदर्शनी से तुरंत स्टॉल खाली करने को कहा गया : सूत्र

नयी दिल्ली : ‘एआई समिट एक्सपो’ में प्रदर्शित ‘रोबोटिक डॉग’ को लेकर उठे विवाद...

खबरें और भी हैं...