पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: सोमवार की रात चैनपुर थाना (Chainpur Police Staion) क्षेत्र के मजार के समीप 30 वर्षीय युवक के आत्महत्या (Suicide) करने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 30 वर्षीय गौरव द्विवेदी के रूप में की गई है। मंगलवार की सुबह मेदनीनगर के MRMCH में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस घर पहुंचकर शव को कब्जे ले ली

परिजनों ने बताया है कि सोमवार कि रात करीब 8:00 बजे युवक में अपने आप को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली।

परिजनों की नजर युवक पर पढ़ते ही उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चैनपुर पुलिस घर पहुंचकर शव को कब्जे ले ली।

Share This Article